जशपुर मुनादी ।। प्रदेश भर के कई जनपद सीईओ का थोक में तबादला हो गया है। जनपद के कई मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है । जधपुर जिले की बात करे तो जिले के फरसाबहार में अनिल तिवारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है वही सूरजपुर जिले में पदस्थ जनपद सीईओ विनोद सिंह को फिर से बगीचा का दायित्व सौंपा गया है । जबकि कुनकुरी में पदस्थ जनपद सीईओ प्रमोद सिंह को पत्थलगांव जनपद का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है ।
खाश बात यह है कि इस आदेश में फरसाबहार में वर्तमान में पदस्थ सीईओ को कहाँ भेजा गया है आदेश में इसका कोई जिक्र नहीं है ।वही प्रमोद सिंह कुनकुरी में पदस्थ है जबकि आदेश में उनका तबादला बगीचा से पत्थलगांव दर्शाया गया है । आदेश के मुताबिक विनोद सिंह को सूरजपुर से बगीचा जनपद सीईओ बनाया गया है लेकिन बगीचा में पदस्थ वर्तमान सीईओ को कहा भेजा गया इसका भी कोई जिक्र नहीं है । हांलाकि आदेश में कुनकुरी के नए सीईओ का भी जिक्र नहीं है ।
जानकार लोगों से चर्चा करने पर ज्ञात हुआ कि प्रमोद सिंह का मूल पदस्थापना बगीचा में है उन्हें व्यवस्था के तहत कुनकुरी लाया गया था जबकि बगीचा में वर्तमान में वर्तमान में पदस्थ सीईओ के के श्रीवास का मूल पदस्थापना कुनकुरी है ।