जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जशपुर जिले के लोदाम चौकी से आ रही है, जहां के एएसआई मनोज भगत को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
दरअसल जशपुर जिले के पुलिस कप्तान शशिमोहन सिंह को एएसआई मनोज भगत को लेकर शिकायत मिली थी कि उसने लोदाम चौकी में पदस्थ रहते NH43 में वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार एक युवक से मारपीट की थी, जिसका वीडियो जिले के पुलिस कप्तान को मिली थी जिसको लेकर एसपी शशिमोहन सिंह ने सख्ती दिखाते हुए जांच एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को सौंपी थी, जांच पश्चात आरोप सही पाए जाने पर एएसआई को लाइन हाजिर किया है।
एसपी शशिमोहन सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा है कि "वाहन चेकिंग के दौरान अपना व्यवहार सामान्य रखें, किसी से अभद्र व्यवहार करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी। चेकिंग के दौरान अगर कोई व्यक्ति अभद्र व्यवहार करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करें, लेकिन अपने व्यवहार को मर्यादित रखें।"