जशपुर मुनादी ।। जिले के पत्थलगांव के तिरसोंठ में रेलवे का सर्वे करने गए कर्मचारियों को सर्वे करने में बाधा उतपन्न करने के आरोप में भारत मुक्ति मोर्चा के नेता रूपनारायण एक्का को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिज़ ने रूपनारायण एक्का के विरुद्ध सरकारी काम मे बाधा उतपन्न करने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि रेलवे के अधिकारी मंगलवार को क्षेत्र का सर्वे करने आये थे इसी बीच रूपनारायण एक्का ग्रामीणों के साथ अधिकारियों के पास पहुंच गया और पांचवीं अनुसूची नियमो का हवाला देते हुए अधिकारियों को यह बोलने लगा कि यहां न तो सत्कार की चलेगी न कलेक्टर की । इस बात को लेकर रेलवे के अधिकारियों के साथ गए पत्थलगांव तहसीलदार और जिले के एडिशनल एसपी के साथ रूपनारायण एक्का की जमकर बहसा बहसी हुई और बहसा बहसी का वीडियो सोशल मीडिया में ट्रेंड होने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद पत्थलगांव पुलिस ने बुधवार को रूपनारायण एक्का को गिरफ्तार कर लिया है ।
देखिये अधिकारियों और आरोपी रूपनारायण एक्का के बीच हुई बहस का पूरा वीडियो