Breaking jashpur शिक्षक की हैवानगी देखिये, छात्रावास की छात्रा से करवाता रहा घरेलू काम फिर करने लगा दैहिक शोषण , आरोपी शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

munaadi news image
November 14, 2025



Breaking jashpur शिक्षक की हैवानगी देखिये, छात्रावास की छात्रा से करवाता रहा घरेलू काम फिर करने लगा दैहिक शोषण , आरोपी शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मूनादी ।।  बड़ी खबर जशपुर से आ रही है । हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने  वाली छात्रा के साथ दैहिक शोषण किये जाने का मामला सामने आया है। खाश बात ये है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म  की घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि स्कूल का ही एक शिक्षक है । छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक गिरधारी यादव के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है । 

जानकारी के मुताबिक पीड़ित पीड़िता 10वीं की छात्रा है, छात्रा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। स्कूल में पढ़ाई करने के अलावे पीड़ित छात्रा आरोपी शिक्षक के घर मे काम भी करती है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पूर्व छात्रा आरोपी शिक्षक के घर से गायब हो गई जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट आरोपी के द्वारा ही कोतवाली में दर्ज कराई गई । छात्रा की गुमशुदगी का मामला सामने आते ही कोतवाली पुलिस एक्शन में आ गयी और छात्रा को ढूंढ निकाला गया ।  पुलिस ने जब पीड़िता से बात की तो उसने आरोपी शिक्षक की सारी काली करतूतों की पोल खोल दी ।

एडिशन एसपी ने अनिल कुमार सोनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई जारी है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News