munaadi news image
August 01, 2024



जशपुर में ....विष्णु के सुशासन मे महिलाओं के हाथ हुए मजबूत , मरीज को मिलने लगा बढ़िया भोजन , पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में आगे लाने का सपना अब सूबे के मुखिया विष्णुदेव का पूरा होता दिख रहा है,इसका शुरुआत खुद उनके ही गृह जिला से हुआ है।जिला चिकित्सालय में मरीजों को पोषणयुक्त गुणवत्ता आहार देने का जिम्मा अब निजी कंपनियों के बजाय इस बार महिला स्व सहायता समूह को मिला है।महिलाओं को रोजगार देने विष्णु सरकार की सफल शुरुआत देखने को मिल रही है।

ज्ञात हो कि जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने का निविदा प्रतिवर्ष अस्पताल प्रबंधन द्वारा निकाला जाता है,यहां भोजन वितरण को लेकर लगातार उत्पन्न हुए विवाद के कारण जिला चिकित्सालय बीते कई वर्षों से लगातार अखबारों की सुर्खियों में रहा है।यहां भाजपा नेताओं ने भोजन की गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठाते हुए धरना प्रदर्शन और आंदोलन तक किया है। वहीं कांग्रेस सरकार में मेन्यू के विपरीत और गुणवत्ताविहीन भोजन वितरण को लेकर आमरण अनशन और भूख हड़ताल पर भी भाजपा नेताओं को बैठना पड़ा था। दिसंबर 2023 में भाजपा की सरकार आते ही भाजपा ने जिला चिकित्सालय में भोजन वितरण व्यवस्था को सुधारने का बात कहा था,जिसके तहत इस बार निजी कंपनी के बजाय इस बार यह कार्य निविदा के माध्यम से महिला स्व सहायता समूह को मिला है।जिसे जशपुर की रिद्धि स्व सहायता समूह की महिलाएं संचालित करेंगी,एक अगस्त से इनका कार्य प्रारंभ भी हो चुका है।एक अगस्त की सुबह स्व सहायता समूह की महिलाएं नाश्ता वितरण करते हुवे यहां भर्ती मरीजों का पुष्प गुच्छा से स्वागत कर अपना कार्य प्रारंभ किया है।

रिद्धि स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती रजनी रजक ने बताया कि सेवा ही परम धर्म को मानते हुए वह अपना दायित्व अच्छे से निभाएंगी और अस्पताल में भर्ती मरीजों को पोषणयुक्त गुणवत्ता आहार मेन्यू के अनुसार रोजाना वितरण करेंगी।आज उनका भोजन वितरण का पहला दिवस है इस लिए यहां सभी मरीजों का स्वागत कर वह भोजन वितरण का कार्य शुभारंभ की हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

munaadi news image

munaadi news image

Trending News