munaadi news image
March 22, 2025



पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 04 वार्दीधारी माओवादी के शव बरामद, वर्दीधारी नक्सली माओवादी 01 मिलिट्री कंपनी नम्बर 05 सदस्य ईनाम 08 लाख रूपये..... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

कांकेर मुनादी।। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुंदरराज पी,  पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ज़िला कांकेर इंदिरा कल्याण एलेसेला, उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर (भानुप्रतापपुर)   विपुल मोहन बाला के  द्वारा मुठभेड़ के सबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि   कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। 

इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त टीम 18 मार्च को कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुये थे।  नक्सल गस्त सर्चिंग के दौरान दिनांक 20 मार्च के प्रातः10:00 बजे लगभग थाना छोटेबेठिया के ग्राम कुरूषनार के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुआ।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि  सरकार के मंशा के अनुसार और जनता  की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/Bastar Fighters/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है । वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध माओवादी विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 80 दिनों में कुल 97 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये l जिसमें  जिला- कांकेर में वर्ष 2025 में 05 माओवादियों का शव बरामद हुआ है ।



मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा  घटना स्थल से 04 माओवादी  के शव बरामद  

लोकेश हेमला कंपनी नंबर-05 सदस्य ईनाम 08 लाख रूपये l

जगत उर्फ गगन प्लाटून नम्बर 17/ किसकोड़ो एलओएस सदस्य ईनाम 02 लाख रूपये l

अन्य 01 अज्ञात पुरूष & 01अज्ञात महिला माओवादी की शिनाख्त कार्यवाही की जा रही है।

लोकेश हेमला के उपर हत्या व अन्य गंभीर 06 अपराध दर्ज है।


बरामद हथियार व अन्य नक्सली समाग्री-l

एसएलआर-01 नग,मैग्जीन-01नग

303 रायफल-01नग, राउण्ड-09नग 

12 बोर-01 नग

बीजीएल -01 नग,बीजीएल सेल-03नग

देशी कट्टा-01 नग,राउण्ड-07 नग

नक्सली पोच व पिट्ठू

नक्सली साहित्य

भारी मात्रा में अन्य दौनिक उपयोग की नक्सली सामग्री बरामद किया गया।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

Trending News