(ब्रजेश सिंह )



जशपुर मूनादी ।। सायलेंसर निकालकर नेशनल हाईवे पर स्पीड में बाईक चला रहे 3 युवकों का एक्सीडेंट हो गया है। तीनो को गंभीर हालत में अस्प्ताल ले जाया गया है।
मामला लोदाम चौकी है । जानकारी के मुताबिक तीनो युवक पल्सर पर सवार होकर हाई स्पीड में बाईक चला रहे थे तभो जुरतेला के पास इनकीं बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों बुरी तरह गिर पड़े। स्थानीय लोगो ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं पहने थे और उनका नशे में भी होना बताया जा रहा है।
तीनो की पहचान हो चुकी है एक युवक चारटोली (झारखण्ड) दूसरा पौड़ी और तीसरा युवक बनई गाँव का बताया जा रहा है।


खाश बात ये कि हाई स्पीड में बाईक चला रहे इन युवकों का स्थानीय लोगो ने वीडियो भी बना लिया था ।