munaadi news image
April 10, 2024



MUNAADI BIG BREAKING: कुम्हारी बस हादसे में 12 की मौत, 10-10 लाख मुआवजे के साथ नौकरी भी देगी कंपनी, घटना की मजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश

munaadi news image
munaadi news image

भिलाई मुनादी।। भिलाई के कुम्हारी में हुए बस हादसे की जानकारी लगातार अपडेट हो रही है। दरअसल, केडिया डिस्टलरी के लगभग 40 कर्मचारियों को ले जा रही बस गहरे गड्‌ढे में गिर गई, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 से ज्यादा घायल हैं। बता दें कि कल रात तक 14 मौतों की जानकारी दी जा रही थी, लेकिन अब सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मृतकों की संख्या 12 बताई जा रही है। बता दें कि मुरम में फिसलकर बस पलटकर गड्ढे में गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ है। 


दुर्ग कलेक्‍टर ऋचा चौधरी के अनुसार घटना की मजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में बस चालक पर 3 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना के बाद से आक्रोशित अन्‍य कर्मचारियों ने कंपनी में काम बंद कर दिया है। कंपनी ने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपए की मदद के साथ ही परिवार के एक सदस्‍य को नौकरी देने की बात कही है। कंपनी घायलों के उपचार का पूरा खर्च भी उठाएगी। इस हादसे में घायल 10 लोग रायपुर एम्‍स में भर्ती किया गया है। इनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष शाम‍िल हैं।


ये हैं मृतकों के नाम

-श्रीमती सत्या निषाद 

-राजू राम ठाकुर 

-त्रिभुवन पांडे 

-मनोज ध्रुव 

-भिकू पटेल 

-कृष्णा 

-बिहारी यादव 

-कमलेश देशलहरे 

-परमानन्द तिवारी 

-पुष्पादेवी पटेल 

-शांति बाई देवांगन 

-अमित सिन्हा


अस्पताल में इन घायलों का चल रहा इलाज

कुम्हारी के बस हादसे में कई लोग घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है। इसमें देवेंद्र सिंह, पीएन दुबे, कविता चौधरी, हस्तिनी सिक्का, कुंती यादव, सुखम साहू, रमेश यादव, उषा साहू, विश्राम सिंह, खेदिया बाई,  जयप्रकाश जायसवाल, मोनिका वर्मा, गुरमुख सिंह शामिल हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

Trending News