munaadi news image
November 08, 2024



MUNAADI BIG BREAKING: तीन महीने से फरार गैंगस्टर का एनकाउंटर, पकड़े जाने पर फारिंग की तो अमित को पुलिस ने किया ढेर

munaadi news image
munaadi news image

भिलाई मुनादी।। लगातार बढ़ रहे अपराध पर साय सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। इस बीच, दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, भिलाई नगर थाना क्षेत्र के कुख्यात गुंडा बदमाश अमित जोश को पुलिस ने जयंती स्टेडियम के पास एनकाउंटर कर दिया। बताया गया कि शुक्रवार की शाम को उसे जयंती स्टेडियम के पास देखा गया। उसने पुलिस की गाड़ी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और उसे मार गिराया है। इस दौरान बदमाश को तीन गोली लगी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बता दें कि अमित टाउनशिप में दो युवकों पर गोली चलाने के बाद से अमित जोश करीब तीन महीने से फरार था।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच पता चला कि आरोपी पिछले 3 दिनों से भिलाई में है। आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई। आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की गई। लॉज से लेकर हर जगहों पर तलाशी की गई। इस दौरान पुलिस और आरोपी की जयंती स्टेडियम के पास आमना सामना हो गया। आरोपी ने पुलिस की एक टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। इस दौरान आरोपी भागते हुए भी पुलिस पर फायरिंग कर रहा था। जवाबी फायरिंग में 3 गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी मौत हो गई।


पुलिस के मुताबिक सेक्टर-6 निवासी अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में करीब 35 केस दर्ज हैं। इसमें 25 भिलाई नगर थाने में FIR,4 सुपेला, 1 दुर्ग कोतवाली, नेवई थाना, कुर्सीपार 1, पदमनाभपुर में 2 FIR हैं। बता दें कि बीते 26 जून को भिलाई में ग्लोब चौक के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात लगभग 2 बजे दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चली थी।फायरिंग में दो युवकों को गोली लगी थी। गोली चलाने वालों की पहचान बाद में हो पाई थी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

Trending News