munaadi news image
February 15, 2025



MUNAADI BIG BREAKING: रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर पार्षद चुनाव हारे, इस पालिका में आम आदमी पार्टी का कब्जा

munaadi news image
munaadi news image


रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय चुनाव के परिणाम लगभग आ गए हैं। इस दौरान कई चौंकाने वाली नतीजे देखने को मिल रहे हैं। इस बीच, रायपुर के पूर्व मेयर एजाज़ ढेबर भगवतीचरण शुक्ल वार्ड से पार्षद चुनाव ही हार गए हैं। एजाज ढेबर को भाजपा उम्मीदवार अमर गिदवनी ने 1529 वोटों से हराया है। शुरुआती छह राउंड में एजाज़ ढेबर करीब सात सौ वोटों से आगे चल रहे थे और माना जालेकिन बाद में तेज़ी से पिछड़ते चले गए और डेढ़ हज़ार से ज़्यादा वोटों से चुनाव हार गए हैं। 


वहीं, छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने भी अपना खाता खोला है। नगर पालिका परिषद बोदरी से आम आदमी पार्टी  की अध्यक्ष प्रत्याशी नीलम वर्मा की जीत हुई है। वहीं, नगर पालिका परिषद रतनपुर भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी लव कुश कश्यप की जीत हुई है। तखतपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी कांग्रेस की पूजा मक्कड़  की जीत हुई है। मल्हार नगर पंचायत बीजेपी अध्यक्ष प्रत्याशी धनेश्वरी केंवट जीत गए हैं। बिल्हा नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी वंदना जेनरे की जीत हुई है।


हालांकि एजाज़ की पत्नी अर्जुमन ढेबर ने बैजनाथपारा वार्ड में शुरू से बढ़त बनाई थी, जिसे बरकरार रखा। कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुमन के 1300 से ज़्यादा वोटों से चुनाव जीतने की सूचना है। जारी परिणाम के अनुसार रायपुर निगम के 70 वार्डों का सवाल है, भाजपा ने राजधानी में सर्वकालिक रूप से ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। भाजपा के उम्मीदवार 66 वार्डों में या तो चुनाव जीत गए हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

Trending News