रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ में आज शाम होते होते बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। एक साथ 20 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें चार जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। आप नीचे पूरी सूची देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस ऑफिसर्स का तबादला किया है। कुल 20 आईएएस को नई जिम्मेदारी दी गई है। महादेव कावरे को रायपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। इसी तरह अन्बलगन पी. को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ जन शिकायत निवारण विभाग का सचिव बनाया गया है।
विनय कुमार लंगेह को कलेक्टर महासमुंद बनाया गया है। चंदन संजय त्रिपाठी को कलेक्टर कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संबित मिश्रा को कलेक्टर बीजापुर बनाकर भेजा गया है। नीलम नामदेव एक्का, आयुक्त बिलासपुर संभाग। जनक प्रसाद पाठक, आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग बनाए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है।