munaadi news image
July 04, 2024



MUNAADI BIG BREAKING: अब मुर्गे के नाम पर ठगी, बदमाशों ने महिला को झांसे में फंसाकर ठग लिए एक लाख 35 हजार रुपए...मामला पढ़कर हो जाएंगे हैरान

munaadi news image
munaadi news image

रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ में ठगी का मामला बढ़ते ही जा रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में ऐसा ही ठगी का मामला सामने आया है। दअरसल, मुर्गे के नाम पर ठगों ने एक महिला को ऑनलाइन ठगी कर ली। ठगों ने अपने झांसे लेकर महिला ने एक लाख 35 हजार रुपए गंवा दिए। इसकी  ठगी का शिकार होने के बाद महिला ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार बबीता बिरुआ का ओडिशा में एक मुर्गी फार्म है, जहां वे विभिन्न राज्यों से मुर्गे खरीदकर बेचती है। कुछ समय पहले उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से रायपुर की दौलत हैचरी के बारे में जानकारी प्राप्त की तो बताया गया कि मुर्गे खरीदने के लिए पहले एडवांस पेमेंट करना होगा और एक माह बाद मुर्गों की डिलीवरी होगी। बबीता ने 2000 मुर्गों के लिए 30 प्रतिशत एडवांस के हिसाब से 1 लाख 35 हजार रुपये का भुगतान कर दिया।


इसके एक माह बीतने के बाद भी जब मुर्गे नहीं पहुंचे, तो बबीता ने दौलत हैचरी से संपर्क करने की कोशिश की। लगातार फोन करने के बावजूद उन्हें कोई उत्तर नहीं मिला। हर बार उन्हें टाल-मटोल किया गया, जिसके बाद बबीता को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। एएसपी सिटी लखन पाटले ने कहा कि ओडिशा की महिला से ठगी का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

Trending News