munaadi news image
July 09, 2024



MUNAADI BIG BREAKING: 58 नायब तहसीलदारों का प्रमोशन, अब कहलाएंगे तहसीलदार, रायगढ़ भेजे गए हितेश कुमार साहू...पढ़ें पूरा आदेश

munaadi news image
munaadi news image

रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद लगातार तबादले व प्रमोशन हो रहे हैं। इस बीच, राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ में 58 नायब तहसीलदारों का प्रमोशन किया है। इन 58 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार बना दिया गया है और उन्हें जिलों की विभिन्न तहसीलों में पदस्थ कर दिया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा है कि पदोन्नत नायब तहसीलदारों के विरुद्ध कोई भी विभागीय जांच लंबित नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा है तो संबंधित का पदोन्नति आदेश शून्य माना जाएगा। राजस्व विभाग के जारी आदेश के अनुसार हितेश कुमार साहू अब रायगढ़ में तहसीलदार होंगे। इससे पहले वे बिलासपुर में नायब तहसीलदार थे। 


 बता दें कि एक तरफ जहां राजस्व पखवाड़ा चल रहा है। दूसरी तरफ आज से पटवारी संघ ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसके साथ ही अब राजस्व विभाग ने अपने अधिकारियों का प्रमोशन ऑर्डर भी जारी कर दिया है प्रदेश के 58 नायब तहसीलदारों को अब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति कर दिया गया है।  बता दे कि छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। 32 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी संघ हड़ताल पर चला गया है। इतना ही नहीं पटवारी संघ ने राजस्व पखवाड़ा का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है। धिकारियों के बीच सरकार एक अच्छा संदेश देने का प्रयास किया है।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

Trending News