जशपुर मूनादी ।। बड़ी खबर जशपुर से है । यहाँ जंगल से 2 हाथियों को भगाने के दौरान एक दंतैल हाथी ने 17 साल के युवक को पटक पटक कर मार दिया ।

जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार की शाम सागजोर के जंगल मे रायगढ़ की ओर से 2 हाथी आ गए । इन दोनों हाथियों को भगाने के लिए गाँव के कुछ लड़के कुत्तों को लेकर जंगल मे घुस गए ।तभी एक हाथी ने पलटकर युवकों को खदेड़ना शुरू कर दिया ।बाकि लड़के तो भागने में कामयाब रहे लेकिन मृतक दौड़ नहीं पाया और हाथी की चपेट में आ गया ।
जानकारी के मुताबिक घटनास्थल के आस पास अभी भी हाथी जमे है इसलिए वन अमला अभी तक घटनास्थल नहीं पहुंच पाया है। मृतक सागजोर गाँव का बताया जा रहा है।