रायपुर मूनादी ।। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। जारी तबादला आदेश में कुल 19 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल में प्रदेश के कई जिलों में पदस्थ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) को भी एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है।



सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी विकास कार्यों, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कई जिलों में लंबे समय से पदस्थ अधिकारी बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची जारी होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। जिन अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है, वे जल्द ही अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

