रायपुर मुनादी। छत्तीसगढ़ में शनिवार देर शाम को 41 आईएएस के प्रभार बदल दिए गए हैं। इसी के साथ रायगढ़ समेत 11 कलेक्टरों के भी तबादले कर दिए गए हैं।
मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। जारी सूची के मुताबिक किरण कौशल को नान आैर मार्कफेड का एमडी बनाया गया है, जबकि जितेंद्र शुक्ला को जल जीवन मिशन का संचालक बनाया गया है। इसी तारन सिन्हा को मनरेगा आयुक्त के साथ ही पीएम आवास का संचालक भी बनाया गया है। जबकि इफ्फत आरा रायपुर का संभागायुक्त बनाने के साथ ही दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आदेश के मुताबिक बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को कलेक्टर पद से हटाकर गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को हटाकर खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक बनाया गया है। कुणाल दूदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। संजय कन्नौजे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे, नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुंगेली जिले का कलेक्टर बनाया गया है ।
वहीं सारंगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू को हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है।
अफसर नई जिम्मेदारी
टोपेश्वर वर्मा अध्यक्ष राजस्व मंडल
अजय अग्रवाल संचालक जनसंपर्क एवं एमडी राज्य बीज निगम
जेपी पाठक विशेष सचिव वन विभाग
शिखा राजपूत आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष
डॉ. प्रियंका शुक्ला एमडी एनएचएम
किरण कौशल एमडी मार्कफेड, नान
अवनीश शरण आयुक्त हाउसिंग बोर्ड
सुनील कुमार जैन आयुक्त बिलासपुर
केडी कुंजाम सदस्य, राजस्व मंडल
कार्तिकेय गाेयल संचालक नान, एमडी वेयर हाउसिंग
सारांश मित्तर आयुक्त आदिम जाति, अनुसूचित जाति
पदुम सिंह एल्मा संचालक महिला एवं बाल विकास
रमेश कुमार शर्मा विशेष सचिव गृह विभाग
धर्मेश कुमार साहू विशेष सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास
जितेंद्र शुक्ला मिशन संचालक, जल जीवन मिशन
रिमिजियुस एक्का संचालक नगरीय प्रशासन
रजत बंसल एमडी खनिज निगम, विशेष सचिव अभिसरण विभाग
तारन सिन्हा आयुक्त मनरेगा, संचालक पीएम आवास-ग्रामीण
इफ्फत आरा अपर संभागीय आयुक्त रायपुर, दुर्ग का प्रभार
जगदीश सोनकर एमडी अंत्यावसायी सहकारी वित्त विकास निगम
संतोष देवांगन आयुक्त उच्च शिक्षा, एमडी राष्ट्रीय शिक्षा अभियान
ऋतुराज रघुवंशी मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन
विजय दयाराम संचालक तकनीकी शिक्षा, सीईआे कौशल विकास
राहुल देव संयुक्त सचिव कृषि विभाग
दीपक अग्रवाल नियंत्रक, खाद्य एवं आैषधि विभाग
अरविंद कुमार एक्का संयुक्त सचिव राजस्व, संचालक मुद्रण
संतन देवी जांगड़े संयुक्त सचिव स्वास्थ विभाग
सुखनाथ अहिरवार संयुक्त सचिव खेल एवं युवा कल्याण
चंद्रकांत वर्मा संचालक पशु चिकित्सा, सीईआे जलग्रहण क्षेत्र
ये हैं जिलों के नए कलेक्टर
जिला नए कलेक्टर
राजनांदगांव भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र
जांजगीर-चांपा जन्मेजय महोबे
बालोद दिव्या उमेश मिश्रा
बिलासपुर संजय अग्रवाल
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल -
मुंगेली कुंदन कुमार
कोंडागांव नुपुर राशि पन्ना
सारंगढ़-बिलाईगढ़ संजय कन्नौजे
गरियाबंद भगवान सिंह उइके
रायगढ़ मयंक चतुर्वेदी
दंतेवाड़ा कुणाल दुदावत