munaadi news image
February 15, 2025



Munaadi Big Breaking - भाजपा का रिकॉर्ड बरकरार, विधानसभा, लोकसभा के बाद महापौर चुनाव में भी तोड़ा रिकॉर्ड, इतने वोटों से जीत हुई दर्ज

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।।   शहर सरकार के महापौर के नाम की भी जीत की घोषणा हो गई है। इसमें भाजपा के ही जीवर्धन चौहान ने रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज किया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जानकी काटजू को करीब 35 हजार मतों से बढ़त हासिल कर जीत दर्ज किया है। यह रिकॉर्ड विधानसभा, लोकसभा के बाद महापौर चुनाव में लगातार बना है। 


इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने लगभग 22 हजार वोट लिया वहीं भाजपा को लगभग 57 हजार वोट मिले। तीसरे नंबर अप्रत्याशित रूप से निर्दलीय उम्मीदवार और शहर के प्रथम महापौर जेठूराम मनहर तीसरे स्थान पर रहे और आश्चर्जनक मत नोटा को भी मिले हैं। हालांकि कांग्रेस और भाजपा के बीच मतों के अंतर का पहाड़ है इसलिए यह अटकलें भी खत्म है कि किसने किसका वोट काटा।



महापौर पद हेतु वोटों की संख्या, किसको कितने वोट मिले


बनवारी लाल डहरे : 4082


जानकी काटजू: 21946


जीवर्धन चौहान: 56311


रूसेन कुमार मिरी: 588


इंजीनियर सिरिल कुमार : 723


जेठूराम मनहर: 4271


लीलाधर बानू खूंटे : 2383


नोटा: 954


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

munaadi news image

Trending News