munaadi news image
July 26, 2024



Munaadi Big Breaking- स्कूलों के ब्लैकबोर्ड पर लिखा - 15 अगस्त तक करो इंतजार, गांव के सारे स्कूलों को एक ही बार में ........... पढ़िए पुलिस ने अब क्या कहा

munaadi news image

सारंगढ़ मुनादी।। सरकारी स्कूल के ब्लैकबोर्ड में 15 अगस्त को गांव के सभी स्कूलों को बम से उडाने का धमकी भरा मैसेज के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। स्कूल के प्रधान पाठक ने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोईरडीह शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल का जब ताला खुला तब स्कूल के स्टाफ स्कूल में स्थित ब्लैक बोर्ड में लिखे धमकी भरे शब्दों को पढते ही भयभीत हो गए। उसमें लिखा था चेतावनी- स्कूलों का खात्मा, गांव के सभी स्कूल को नष्ट कर दूंगा, गांव में एक भी स्कूल नही रहेगा, मै प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर स्कूल का नामो निशान मिटा दूंगा, गांव में एक भी स्कूल न रहे, मै स्कूलों का नामोनिशान मिटा दूंगा, 15 अगस्त में पहले बम फटेगा तीनों स्कूलों में तैयार हो जाओ।

बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात शख्स के द्वारा खिड़की से स्कूल में दाखिल होते हुए स्कूल के ब्लैकबोर्ड में धमकी भरा यह मैसेज लिखा गया है। स्कूल के प्रधान पाठक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त मामले की शिकायत बरमकेला थाने में की है। जिसके बाद बरमकेला पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की बात कही जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Advertisement Carousel






Trending News