आटो में नशीला इंजेक्शन लेकर घुमता राजभान सिंह पकड़ाया, नशीला इंजेक्शन बरामद, आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई

munaadi news image
December 26, 2025



आटो में नशीला इंजेक्शन लेकर घुमता राजभान सिंह पकड़ाया, नशीला इंजेक्शन बरामद, आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई

munaadi news image

सरगुजा मुनादी।। आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा संभाग की टीम ने एक बार फिर से नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशीला इंजेक्शन बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया है। 

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम कि नशे के सौदागरो के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज डिगमा क्षेत्र में गस्त के दौरान एक संदिग्ध ऑटो चालक को देखकर रोकने की कोशिश की गई परंतु वह तेजी से भागने लगा और डिगमा स्टेडियम में घुस गया। संदिग्ध आटो को घेराबंदी करके पकड़ने पर उसके चालक ने अपना नाम राजभान सिंह बताया। ऑटो की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे रखें एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोले से 21 नग REXOGESIC  INJECTION तथा 21 नग AVIL INJECTION बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।  

इस मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला है और वह अंबिकापुर के डिगमा में किराये के मकान में रहकर आटो चलाता था। आबकारी टीम का नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई करके उन्हें जेल भेजा जा रहा है।  

आज की इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। हमराह स्टाफ में मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, नगर सैनिक गणेश पांडे,रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं अंजू एक्का की कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News