तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, आरोपी चालक हुआ फरार

munaadi news image
July 05, 2026



तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, आरोपी चालक हुआ फरार

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना के बाद से आरोपी चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बंगुरसिया के पास रविवार की सुबह पौने 11 बजे के आसपास भारी वाहन क्रमांक ओडी 16 सी 7859 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बाईक सवार युवक प्रकाश राठिया 20 साल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं घटना की जानकारी के बाद दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही दूसरे युवक उम्र करीब 21, साल वहीं तीसरे युवक ज्ञानचंद मिर्धा 21 साल, गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल से रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। 


Advertisement

Advertisement

बताया जा रहा है कि तीनों युवक तमनार क्षेत्र के ग्राम महलोई के बताये जा रहे हैं जो आज सुबह किसी काम के सिलसिले में रायगढ़ आ रहे थे इसी बीच यह घटना घटित हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News