जंगली हाथी ने दो ग्रामीणों को कुचलकर उतारा मौत के घाट, बाल-बाल बची मासूम की जान, इलाके में फैली सनसनी....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
July 11, 2026



जंगली हाथी ने दो ग्रामीणों को कुचलकर उतारा मौत के घाट, बाल-बाल बची मासूम की जान, इलाके में फैली सनसनी....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। शनिवार के तड़के जंगली हाथी ने एक महिला और पुरूष को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में एक मासूम बच्ची की बाल-बाल जान बची है वहीं हाथी ने वन विभाग की गाड़ी पर हमला करते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। घटना धरमजयगढ़ वन मंडल 

Advertisement

Advertisement

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम औरानारा गांव में आज सुबह 5 बजे शौच के जा रहे बंधन सिंह अगरिया 50, का हाथी से सामना हो गया, जिसके बाद हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए लगातार गांव में मुनादी कराते हुए किसी भी काम के सिलसिले में ग्रामीणों को जंगल तरफ नहीं जाने की अपील की गई थी। 

इसी तरह की दूसरी घटना कापू रेंज के तालगांव बस्ती में आज सुबह तकरीबन 4 बजे एक हाथी घुसा था, जिसके बाद बस्ती में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। हाथी से बचने लोग इधर उधर भागने लगे तभी हाथी को देखकर अपनी बच्ची को लेकर भाग रही महिला सकंुतला बाई 37 साल, पर हाथी ने हमला कर दिया, महिला की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, मासूम बच्ची की बाल-बाल जान बची है। महिला पर हमला करने वाले हाथी ने वन विभाग की गाड़ी पर भी हमला करके उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है। 

बहरहाल दोनों ही मामलों में वन विभाग के अलावा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर मर्ग पंचनामा करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisement

Advertisement

 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News