बिलासपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक चार के मासूम बालक के अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार की शाम बालक लापता हो गया था, परिजनों के द्वारा देर रात तक उसकी खोजबीन की गई, परतु आज तड़के 4ः30 बजे उसका शव घर के पास ही मिला। अज्ञात आरोपियों के द्वारा मासूम बालक का गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस पति पत्नी के झगड़े के बाद पिता के द्वारा इस हत्या की वारदात को अंजाम देने के शव पर पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर मंे रहने वाले मदन सुरजे पेटिंग का काम करता है। शुक्रवार की शाम उसके चार साल का बेटा शौर्य खेलते-खेलते लापता हो गया था। परिजनों के द्वारा शाम लेकर देर रात तक मासूम की आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की गई परंतु लापता बालक का कहीं कोई नही मिला। इसी बीच आज तड़के 4ः30 बजे लापता बालक शौर्य की लाश घर के पास ही गली में मिली। मासूम बालक की मौत की खबर लगते ही पूरे घर में मातम छा गया, मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इस घटना की सूचना मिलते ही सीएपी स्नेहिल साहू सीपत थाना प्रभारी हरीश तांडेकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को प्रारंभिक जांच में बच्चे के शरीर में खरोच के निशान मिले वहीं गले में रस्सी के भी निशान मिले हैं ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारांे ने पहले बच्चे का अपहरण किया और उसके बाद हत्या कर शव को घर के पास लाकर फेक दिया होगा।
वहीं एक अन्य जानकारी के अनुसार इस घटना की तफ्तीश कर रही पुलिस को लोगों ने बताया कि मदन और उसकी पत्नी सलमा ने करीब पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। सलमा का मायका मदन के पड़ोस में ही है। शुक्रवार की दोपहर दोपहर करीब दो बजे सलमा और मदन के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने बच्चे को घर में ही छोड़कर मायके चली गई। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे मदन अपने पहुंचा और वहां से अपनी पत्नी को लेकर वापस घर आया। इस दौरान उसने बच्चे को खेलने के लिए बाहर भेज दिया। फिर दोनों पत्नी-पत्नी आपस में झगड़ने लगे। इसके बाद फिर से विवाद बढ़ने पर शाम करीब चार बजे सलमा फिर से अपने मायके चली गई। तब, मासूम शौर्य अपने पिता मदन के साथ देखा गया था। इसके बाद से मासूम बालक अचानक गायब हो गया था। ऐसे में संदेह के आधार पर पुलिस ने बच्चे की हत्या में कहीं मदन का ही तो हाथ नहीं है। यही वजह है कि पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं उसकी पत्नी का बयान दर्ज की जा रही है।