पत्थलगांव मुनादी।। पत्थलगांव सिविल अस्पताल के सामने नाली विवाद को लेकर पड़ोसी जगदीश राठौर,अशोक राठौर एवं उनकी परिवार के पांच छह सदस्यों ने मिलकर शासकीय कर्मचारियों की मौजूदगी में प्राणघातक हमला करते हुए बीजेपी जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष अंकित बंसल वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद अजय बंसल पर पूर्व सुनियोजित ढंग से धारदार हथियारों से एकाएक हमला करते हुए काफी गंभीर चोट पहुंचाई। गंभीर घायलों को आसपास के लोगों ने सिविल अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया गया पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस इंस्पेक्टर नेगी ने सिविल अस्पताल पहुंचकर मामले की कार्यवाही प्रारंभ की वहीं गंभीर रूप से घायल अजय बंसल,अंकित बंसल को ICU मे भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए एफ आई आर दर्ज कर ली है।
पत्थलगांव पुलिस थाना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में दोनो पक्ष की ओर से शिकायत हुई है ।इस मामले में काउंटर अपराध दर्ज किया गया है। आगे इस मामले की विवेचना की जा रही है।विवेचना पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी