जशपुर मुनादी।। जिले के नागलोक कहे जाने वाले फरसाबहार ब्लॉक अंतर्गत स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।यहाँ के कई स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र की छतें पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
क्षेत्र के भाजयुमो नेता सत्यम सिंह ने ऐसे कई स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का जायजा लिया और इनकी जर्जरता को अपने कैमरे में कैद करके ग्रामीणों के साथ मिलकर फरसाबहार एसडीएम को तस्वीरें सौंपी और ज्ञापन देकर एसडीएम को चेतावनी दी है कि त्वरित तौर पर अगर इस भयावह समस्या का निदान नहीं हुआ तो पालक और ग्रामीण मिलकर उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे ।
सत्यम सिंह ने बताया शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को बता चुके है लेकिन अबतक कोई सुनवाई नही हुई तो आखिरी में आंदोलन रास्ता अपनाने का फैसला लिया गया है।
इधर इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि कई क्षेत्री से इस तरह की शिकायतें आ रही है ।जहां स्थिति ज्यादा खराब है वहां वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। कोई हादसा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।