बिलासपुर (मुनादी)।। बिलासपुर से इस वक्त एक सड़क हादसे की खबर मिली है। दरअसल, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आज तेज रफ्तार एक हाईवा ने स्कूल जा रहे हैं भाई-बहन को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। इसके बाद चालक फरार हो गया है। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिलहाल मौके पर तहसीलदार थाना प्रभारी पहुंचे हुए हैं और गुस्साए लोगों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब मामला शांत हो गया है।
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र के नयापारा में रहने वाले लालू केवट किराना दुकान चलाता है, जिसके भांजा और भांजी उसी के साथ रहकर सिरगिट्टी के शासकीय स्कूल में पढ़ाई करते हैं। रोज की तरह कक्षा दसवीं की छात्रा भावना केवट और कक्षा सातवीं के छात्र आयुष केवट साइकिल पर सवार होकर आज सुबह सात बजे बन्नाक चौक स्थित सरकारी स्कूल जा रहे थे। तभी नगर निगम जोन 2 ऑफिस जाने वाले पेट्रोल टंकी के पास मोड पर पहुंचे थे कि अचानक तेज रफ्तार एक हाईवा ने दोनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसे मौके पर दोनों की मौत हो गई और चालक फरार हो गया।