ब्रांडेड शराब में मिलावट करने वाले सरकारी शराब दुकान के 2 सेल्समैन गिरफ्तार ,किराए के मकान में लगाये थे पूरा सेट अप , आबकारी विभाग ने मारा रेड तो मिले इतने सारे.....पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 22, 2022



ब्रांडेड शराब में मिलावट करने वाले सरकारी शराब दुकान के 2 सेल्समैन गिरफ्तार ,किराए के मकान में लगाये थे पूरा सेट अप , आबकारी विभाग ने मारा रेड तो मिले इतने सारे.....पढिये पूरी खबर

munaadi news image

अम्बिकापुर मुनादी।।ब्रांडेड शराब में मिलावट करके शराब ग्राहकों को ठगने वाले 2 सेल्समैनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इनके विरुद्धआबकारी अधिनियम की धारा 34 (२)59(क)के तहत कार्रवाई की गई है।सेल्समैन के नाम राजेश गुप्ता व संजय सिंह बताया जा रहा है।जांच टीम के द्वारा मिलावरी शराब ,हजारों ढक्कन औऱ खाली बॉटल जप्त किये है।

Advertisement

Advertisement


पूरा मामला सरगुजा जिले के बतौली सरकारी शराब दुकान का है।यहाँ से विभाग को लगातार मिलावटी शराब बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थी।शिकायतें मिलने के बाद गुरुवार को सम्भागीय उड़नदस्ता सरगुजा सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा एक जांच टीम बनाकर सरकारी शराब दुकान में छापेमारी की कार्रवाई कराई गई।



जांच करने आई आबकारी विभाग की टीम को मौके से ब्रांडेड शराब रॉयल स्टेज और आईबी के 20 मिलावटी बोतल,हजारों डुप्लीकेट ढक्कन खाली बॉटल सहित मिलावटी की अन्य सामग्रियां बरामद की गई।जानकारी के मुताबिक सेल्समैनों के द्वारा शराब दुकान के पीछे एक किराए का घर लिया गया था और मिलावटी का काला धंधा इसी घर के एक कमरे में चल रहा था।


Advertisement

Advertisement



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News