घर के बाहर बैठी युवती को तेज रफ्तार माजदा ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत, आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार, ग्रामीणों में आक्रोश....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
January 23, 2024



घर के बाहर बैठी युवती को तेज रफ्तार माजदा ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत, आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार, ग्रामीणों में आक्रोश....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। घर के पास बैठी युवती को तेज रफ्तार माजदा वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में मौके पर ही युवती की मौत हो गई। मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।  

Advertisement

Advertisement

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम कोरमी कुम्हारपारा निवासी पन्नाराम धूरी की 20 वर्षीय बेटी अन्नपूर्णा धूरी एक युवती अपने घर के बाहर बैठी हुई थी इस दौरान वहां से गुजर रहे एक माजदा वाहन क्रमांक सीजी 10 एआर 0933 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही युवती की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए। 

Advertisement

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर थाने लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गांव के ग्रामीण मृतक के परिजनों को गाड़ी मालिक के द्वारा मुआवजा दिये जाने की मांग की जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News