Breaking Jashpur आत्मानन्द स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने इस वजह से लगा ली फाँसी , दादी की साड़ी लिया और घर के पास....पुलिस मौके पर

munaadi news image
August 16, 2022



Breaking Jashpur आत्मानन्द स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने इस वजह से लगा ली फाँसी , दादी की साड़ी लिया और घर के पास....पुलिस मौके पर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। खबर जशपुर जिले के बगीचा थाना से आ रही है, जहाँ आत्मानंद स्कूल में 12 वीं पढ़ रहे एक छात्र ने रात्रि में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना बगीचा नगरपंचायत के डुमरटोली की है, जहां छात्र जयनारायण अपने घर मे कल शाम 6 बजे घर से निकला, और रात्रि 10 बजे वापस लौटा। 


जहां उसने अपनी दादी के साड़ी का टुकड़ा फाड़ रहा था, दादी ने सोचा कि मेरी साड़ी मे पैसा ढूंढ रहा होगा, पूछा क्या कर रहे हो तो उसने कोई जवाब नही दिया। जिसके बाद दादी सो गयी। सुबह जब दादी उठी तो देखा कि उसका पोता अपने घर के सामने कटहल पेंड में फांसी पर लटका हुआ है, जिसके प्राण पखेरू उड़ चुके हैं।


अब तक पुलिस को जो जानकारी मिली है उस अनुसार मृतक छात्र हमेशा अपने घरवालो को मोबाइल खरीदने को बोलता था, और खरीदने को तंग भी करता था, पर घर वालों के पास पैसा नही होने के कारण मोबाइल उसे खरीद कर नही दे पा रहे थे, उसी को लेकर छात्र परेशान रहता था, परिजनों और पुलिस अंदेशा यही लगा रही है, मोबाइल के नही खरीद देने के कारण दुखी छात्र ने फांसी लगा ली।



फिलहाल पुलिस शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है। वहीं पुलिस तमाम पहलुओं को सामने रख जांच की बात कह रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News