जशपुर मुनादी।। जिले के 2 डॉक्टरों के साथ काँग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा की गई मारपीट की घटना के बाद डॉक्टरों के खिलाफ समर्थन में उतरी भाजपा ने जिला अस्पताल के बहाल किये गए 3 तीनो डॉक्टरों की तुलना डकैत से कर दी ।
दरअसल बीते वर्ष जिला अस्पताल में 12 करोड़ का घोटाला उजागर हुआ था ।इसके बाद जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सहित 3 डॉक्टरों को शासन ने निलंबित कर दिया था ।लेकिन 2 दिन पहले शासन ने तीनों डॉक्टरों को यह बोलकर फिर से बहाल कर दिया कि डॉक्टरों की कमी है और चिकित्सकीय कार्य प्रभावित न हो इसके लिए तीनो को बहाल किया जाता है । इनकी बहाली के बाद 12 करोड़ के घोटाले का जिन्न फिर से जाग गया ।
जिला अज़्प्ताल में हुए 12 करोड़ के घोटाले के बाद घोटाले में शामिल डॉक्टरों की पुनर्बहाली को लेकर भाजपा ने फिर से आवाज तेज कर दी है। डॉक्टरों की बहाली को लेकर शासन द्वारा डॉक्टरों की कमी को लेकर दिए गए तर्क पर जवाब देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने कहा है कि डॉक्टरों की कमी है इसका मतलब यह तो नहीं है कि अस्पताल में डॉक्टर के जगह डकैत बैठा दिया जाय ।कृष्ण कुमार राय जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के साथ प्रेस वार्ता में शामिल थे । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुददव साय द्वारा केंद्र सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा देने के बाद जब पत्रकारो ने भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय से पत्रकारो ने जिला अस्पताल के घोटाले में शामिल 3 डॉक्टरों की बहाली को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा इसको लेकर आंदोलन की रणनीति बना रही है। डॉक्टरों की बहाली के पीछे शासन द्वारा डॉक्टरों की कमी का तर्क दिए जाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि डॉक्टरों की कमी है इसका मतलब यह नही डॉक्टर के डकैत बैठा दिये जाय ।
आपको बता दे कीवजिले के बहुचर्चित अस्पताल घोटाले में संलिप्त लोगो के खिलाफ अभी तक कानूनी कार्रवाई की मांग का सिलसिला जारी ही था कि सोमबार को निलंबित किये गए 3 डॉक्टरों का निलंबन भी सरकार ने रद्द कर दिया और तीनों को बहाल कर लिया गया।जिला अस्पताल के तात्कालीन सिविल सर्जन एफ खाखा,डॉ अनुरंजन टोप्पो और उषा प्रेमी लकड़ा को 31 मई को फिर से बहाल किये जाने के आदेश की कॉपी जैसे ही किसी एक के हाथ लगी कॉपी कॉपी सोशल मीडिया में वायरल होने लगा । लोग इस बहाली को भ्र्ष्टाचार की पराकाष्ठा और बदहाल व्यवस्था बताने में लग गए हैं।बीजेपी विंग के लोग जोर शोर से इस मुद्दे को फिर से उछालने में लग गए है हांलाकि कांग्रेस के कुछ लोग भी सोशल मीडिया में इस बहाली पर भड़ास निकालने से नहीं चूक रहे।