Breaking jashpur पीडीएस राशन हेराफेरी मामले में सरपँच सचिव सहित 5 लोगो की गिरफ़्तारी के बाद मचा बवाल , जनपद में लगा पंचायत सचिवों का जमावडा ,कहा-7 दिन में इस अधिकारी को नहीं हटाये तो कर देंगे...... पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 14, 2022



Breaking jashpur पीडीएस राशन हेराफेरी मामले में सरपँच सचिव सहित 5 लोगो की गिरफ़्तारी के बाद मचा बवाल , जनपद में लगा पंचायत सचिवों का जमावडा ,कहा-7 दिन में इस अधिकारी को नहीं हटाये तो कर देंगे...... पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। बगीचा जनपद पंचायत के फुलझर गाँव मे पीडीएस राशन की हेरफेरी में सन्ना पुलिस के द्वारा सरपँच सचिव सहित 5 लोगो की गिरफ्तारी के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। इस मामले में फुलझर पंचायत के विरुद्ध हुए एफआईआर और गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को पंचायत सचिव संघ लामबंद हो गया है। ब्लॉक भर के पँचायत सचिवों ने जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपते हुए सचिव के खिलाफ की गई कार्रवाई को फर्जी बताया है। 

Advertisement

Advertisement


पंचायत सचिवों के द्वारा दिये गए ज्ञापन में पंचायत सचिवों ने पंचायत सचिव के विरुद्ध करवाये गए फर्जी एफआईआर को निरस्त करते हुए बगीचा फ़ूड इंस्पेक्टर को 7 दिवस के भीतर बगीचा से अन्यत्र नही हटाये जाने पर काम बंद कलम बन्द की चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा है कि फ़ूड इंस्पेक्टर के कार्यप्रणाली से पूरे पंचायत सचिवों में आक्रोश है ।23 जून को पीडीएस हेराफेरी का मामला सामने आने पर फुलझर साचिव को पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया गया और उसके नाम से फ़ूड इंस्पेक्टर के द्वारा थाने में सचिव के विरुध्द एफाईएआर करवाया गया जबकि 23 जून को पंचायत सचिव जनपद पंचायत के समीक्षा बैठक में मौजूद था ।


आपको बता दें कि फुलझर ग्राम में पीडीएस राशन की हेराफेरी करत्ते ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा था । इसके बाद मौके पर प्रशासन और फ़ूड इंस्पेक्टर भी पहुँची थी इसके बाद बीते कल याने बुधवार को इस मामले मे सन्ना। पुलिस ने फुलझर के सरपँच सचिव और एक शासकीय शिक्षक सहित 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया ।

Advertisement

Advertisement



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News