Big breaking jashpur- आकाशीय बिजली की चपेट आकर 3 की मौत के बाद एक और बड़ी खबर , नवविवाहिता ने पति की मौत के वियोग में खुद को कर दिया..... शादी के कुल इतने ही दिन हुए थे ....जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया.........पढिये पूरी खबर

munaadi news image
May 30, 2022



Big breaking jashpur- आकाशीय बिजली की चपेट आकर 3 की मौत के बाद एक और बड़ी खबर , नवविवाहिता ने पति की मौत के वियोग में खुद को कर दिया..... शादी के कुल इतने ही दिन हुए थे ....जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया.........पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image


जशपुर मुनादी।। रविवार की शाम बुर्जुडीह के बाजार डाँड़ में आकाशीय बिजली गिरने से हुई 3 लोगो की मौत की खबर के बाद एक बड़ी खबर यह आ रही है कि एक मृतक की पत्नि ने पति की मौत के वियोग में सुबह सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि फांसी लगाकर जान देने वाली महिला के पति का नाम दिलेश्वर राम है।दिलेश्वर राम की शादी एक माह पहले ही हुई थी ।


जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत ने बताया कि दिलेश्वर की शादी के कुल एक माह 4 दिन हुए थे ।रविवार की शाम बुर्जुडीह में गाज गिरने से हुई 3 लोगो की मौत में दिलेश्वर भी शामिल था।रात को दिलेश्वर की पत्नि को जैसे ही पता चला कि उसके पति की मौत हो गयी है वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई और पति की मौत के वियोग में खुद को भी मौत के हवाले कर दिया।


बुर्जुडीह के पंचायत सचिव राजकुमार यादव ने बताया कि मृतिका का मायके शंकरगढ़ के पास महुआडीह गांव में है।अपने पति दिलेश्वर की मौत की खबर सुनकर वह भी शंकरगढ़ अस्पताल पहुंची थी वहां रोरो कर उसका बुरा हाल हो रहा था तो घर के लोग उसे घर ले आये थे और उसने अपने घर मे ही सुबह सुबह फांसी लगा ली ।


रायमुनि भगत ने इन दोनों बड़ी घटनाओं पर शोक जताया है।उन्होंने बताया कि नजदीकी अस्पताल शंकरगढ़ में जाकर वह घायलों और मृतको के परिजनों से मिलकर उंन्हे ढांढस बंधाया और बेहतर इलाज का भरोसा दिया ।


आपको बता दें कि  सन्ना तहसील क्षेत्र में रविवार को  आकाशीय बिजली से प्रभावित तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी

इनमें 2 पुरुष और एक 12 वर्ष की बालिका शामिल हैं जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र के  10 लोगों को आकाशीय विजली मार दिया है। प्रभावित 07 मरीजों का इलाज बलरामपुर जिला के शंकरगढ़ हॉस्पिटल में किया जा रहा है। विकास खंड चिकित्सा अधिकारी के अनुसार 07 की हालत खतरे से बाहर है। जिला प्रशासन प्रभावित लोगों का प्राथमिक से इलाज किया जा रहा है|




मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली गिरने की घटना में तीन व्यक्ति की हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र में आज आकाशीय बिजली गिरने के कारण तीन लोगों की हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इनमें दो पुरूष और एक 12 वर्ष की बालिका शामिल है। मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली गिरने की घटना में प्रभावित लोगों के बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आकाशीय बिजली की घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के तहत प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए है।


तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में कुल 10 लोग प्रभावित हुए। इनमें से प्रभावित सात लोगों का इलाज बलरामपुर जिला के शंकरगढ़ हॉस्पिटल में किया जा रहा है। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी उपचारत सात लोगों की हालत खतरे से बाहर है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News