Big breaking jashpur बट सावित्री पूजा के दौरान हुई घटना के बाद जशपुर में मचा बवाल ! आज जशपुर बंद ! इस मांग को लेकर भड़का आक्रोश ,पढिये पूरी खबर ,

munaadi news image
June 01, 2022



Big breaking jashpur बट सावित्री पूजा के दौरान हुई घटना के बाद जशपुर में मचा बवाल ! आज जशपुर बंद ! इस मांग को लेकर भड़का आक्रोश ,पढिये पूरी खबर ,

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। वट सावित्री पूजा के दौरान युवक द्वारा लघुशंका फेंकने के मामले में जशपुर में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है । इस घटना के विरोध ।के बुधवार को जशपुर बंन्द का आह्वान किया गया है । 

Advertisement

Advertisement


आपको बता दें कि सोमबार को जिला मुख्यालय से लगे पुरना नगर में वट सावित्री की पूजा हो रही थी इसी दौरान एक युवक आया और पूजा स्थल पर लघुशंका छिड़क दिया ।इस घटना के बाद महिलाओं का गुस्सा भड़क गया और वे आरोपी के खिलाफ रेपोर्ट दर्ज कराने शाम को ही थाने पहुंच गए।उनकी रिपोर्ट के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है लेकिन  लोगो की मांग है कि ऐसी हरकत करने वाले आरोपी और उसके पूरे परिवार  को जिला बदर किया जाय। इस मांग को लेकर और घटना के विरोध में भाजपा ने बुधवार को जशपुर बंद बुलाया है


एसडीओपी राजेन्द्र परिहार ने बताया कि  सोमबार को पुरना नगर में घटी घटना के विरोध में बुधवार को जशपुर बंद का आह्वांकिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रार्थियो के द्वारा आरोपी परिवार सहित जिला बदर की मांग की जा रही है।


आपको बता दें कि सोमबार रातसे ही बीजेपी इस मुद्दे को लेकर आक्रामक है। सोमबार की रात को भजपा नेत्री  रायमुनि भगत भाजयुमो के नेताओं के साथ काफी देर तक जमी हुई थी। यह बताना जरूरी है कि आरोपी दूसरे समुदाय का है इस लिहाज से बंद को लेकर प्रशासन काफी गम्भीर है ।


Advertisement

Advertisement

इस पूरे मामले में आपसी सौहार्द का भी काफी ख्याल रखा जा रहा है। जशपुर जामा मस्जिद के ईमाम मौलाना मंसूर ने जशपुर के पूरना नगर में आरोपी  के द्वारा किये गए घिनोने कृत्य को  गलत ठहराया और कहा है कि किसी भी मजहब के भावना को ठेस पहुंचाना गलत है और ऐसे आरोपियो के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ।ऐसे कृत्यों का किसी मजहब से कोई लेना देना नहीं होता।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News