बिलासपुर मुनादी।। नशे के खिलाफ लगातार जारी अभियान निजात के परिणाम में भी अब सामने आने लगे हैं। साथ ही साथ नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
एक जानकारी के मुताबिक बिलासपुर पुलिस के नशे के विरुद्ध निजात अभियान से अपराधों में लगातार कमी हो रही है। इस अभियान के सात माह में पिछले सालों की इसी अवधि की तुलना में आईपीसी के कुल अपराधों में 11 फीसदी की कमी आई है। जिसमें मारपीट में 11प्रतिशत, हत्या के प्रयास में 70 प्रतिशत, हत्या में 33 प्रतिशत, चाकूबाजी में 75 प्रतिशत, छेड़छाड़ में 36 फीसदी और चोरी में 18 प्रतिशत की आई कमी है। इसके अलावा बिलासपुर पुलिस ने एनडीपीएस व आबकारी में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 3114 प्रकरणों में 3257 व्यक्तियों को गिरफ्तार हुए, जिसमे गैर-जमानतीय प्रकरणों में 475 आरोपियों जेल भेजने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रही है। साथ ही साथ बिलासपुर पुलिस के द्वारा लगातार जन सहयोग से 2533 जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे से निजात दिलाया जा रहा है।