जशपुर मुनादी।।झारखण्ड की सीमा से लगे जशपूर जिले के लोदाम पुलिस चौकी के विरुद्ध एक युवती ने गम्भीर आरोप लगाए है। युवती ने सोमवार को जिले के एसपी और एसडीओपी को आवेदन देकर बताया है कि घर तोड़कर घर से नगदी और मोबाईल चोरी की रिपोर्ट लिखाने वह लोदाम चौकी गयी थी जिसमे बताया था कि 28-29जुलाई की दरम्यानी रात 2-3चोर उसके घर का छप्पर तोड़कर उसके घर मे घुस गए और 6000 नकदी और मोबाईल लेकर भाग गए लेकिन पुलिस ने मात्र मोबाइल हम होम का आवेदन बनाकर चलता कर दिया।
प्रार्थिया में बताया कि पुलिस ने उसके आवेदन को गलत बताकर खुद से एक आवेदन बनाया और प्रार्थिया को आवेदन पर साइन लेने के बाद घर भेज दिया गया।वह आवेदन को समझ नही पाई जब उसने बाद में आवेदन को पढा तो पता चला कि पुलिस ने चोरी होने के बजाय रास्ते भर मोबाईल गुम हो जाने का आवेदन बना दिया है।
पूजा सिंह नाम की प्रार्थिया ने आवेदन से छेड़छाड़ और पुलिस चौकी द्वारा की गई चलाकी के विरुद्ध एसपी और एसडीओपी से लिखित में शिकायत की है।
एसडीओपी राजेन्द्र परिहार ने बताया कि आज एक शिकायत आयी है ।शिकायत की जांच कराई जाएगी।जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इधर दूसरी ओर इस मामले में लोदाम चौकी प्रभारी वारले का कहना है कि प्रार्थिया मेरे पास नहीं आयी थी। वो किससे मिली और क्या शिकायत की मुझे नहीं पता । पुलिस का काम शिकायत लिखना ओर कार्रवाई करना ही है तो भला प्रार्थिया की शिकायत दर्ज क्यो नहीं करते ।
इधर इस मामले में जब हमने प्रार्थिया पूजा सिंह से दूरभाष पर बात की तो उन्होंने बताया कि 28 -29 की दरम्यानी रात को चोरी होने के बाद वह सुबह सुबह लोदाम चौकी गयी ।उसने आवेदन दिया ।उस ववत चौकी प्रभारी वहाँ मौजूद नहीं थे ।वहां मौजूद पुलिस वालों ने उसे मोबाईल का एमआई नम्बर लाने घर भेज दिया उसी दौरान उसके आवेदन को बदल दिया गया । लेकिन उसे 5 अगस्त को पता चला कि जो आवेदन उसने दिया था वो आवेदन नहीं है।चोरी की घटना के जगह मोबाइल गुम होने की सूचना बस है ।उसने बताया कि उसने सोंचा भी नहीं था कि उसका आवेदन बदल दिया जाएगा इसलिए उसने पुलिस द्वारा दिये गए आवेदन की पावती को पढ़कर नहीं देखा था ।5 अगस्त को जब उसने पावती देखा तो चौक गयी ।