जशपुर मुनादी।। जशपुर में निर्माण कार्यो में कमीशन कोई नई बात नहीं हो सकती ।कमीशन और हाई परसेंट कमीशन को लेकर यहाँ कई खबरें और कई मामले सुर्खियां बटोर चुके है। ज्यादातर मामले पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान सामने आए । इन्हीं मामलों को 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने मुद्दा बनाया था और कमीशन मुक्त जशपुर बनाने के वादे किए थे लेकिन इस बार यही खेल भाजपा ने शुरू कर दिया है। भाजपा ने कमीशनखोरी के खिलाफ जशपुर में न केवल मुहिम छेड़ा है बल्कि भाजपा नेता सोशल साईट पर निर्माणकार्यो की सूची और निर्माण कार्यो को बेचे जाने कर रेट तक का खुलासा कर दिया है।
जिले के युवा भाजपा नेता (भाजयुमो) नितिन राय ने जशपुर विधानसभा अन्तर्गत शासन द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यो की सूची को मूख्यमंत्री को ट्वीट करते हुए लिखा है कि इन निर्माणकार्यो की निर्माण एजेंसी परिवर्तित किया जाय क्योंकि इन सारे निर्माण कार्यो की बोली लग चुकी है इसलिए अगर निर्माण कार्यो में गुणवत्ता लानी है तो निर्माण एजेंसी बदला जाए और इन निर्माण कार्यों के ओपन निविदा बुलाये जाएं ।
मूख्यमंत्री को ट्वीट करने के अलावे नितिन राय ने फेसबुक में भी इन निर्माणकार्यो की सूची को पोस्ट किया है।बगैर किसी जनप्रतिनिधि का नाम लिए उन्होंने लिखा है कि अली और अब्बास नाम के 2 भाईयो ने मिलकर इन सारे निर्माण कार्यों को 35 परसेंट में बेंच दिया है और जो नहीं बिक पाए उंन्हे बेचा जा रहा है ।
भाजयुमो नेता नितिन राय ने अपने पोस्ट में भाजयुमो के सभी नेताओं से अपील की है कि सूचीबद्ध सारे निर्माण कार्यो पर विशेष ध्यान दें क्योंकि इन सारे कार्यो का दुबारा टेंडर कराना है ।
अली और अब्बास कौन है इस बारे में जब हमने नितिन राय से बात की तो उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट करने की जरूरत नहीं है ।जिन लोगो ने मेरे पोस्ट को पढा है वे अच्छी तरह से दोनो भाईयो को जानते हैं जो निर्माण कार्यों की दुकानदारी चला रहे है। वक़्त पड़ने पर इन्हें बेनकाब किया जाएगा ।