सरगुजा मुनादी।। बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी रिश्तेदार जनपद पंचायत लुंडा के जनपद उपाध्यक्ष सचिन सिंह देव नहीं रहे।
जानकती के मुताबिक बीती रात को सचिन सिंह देव राजधानी रायपुर से ट्रेन से अम्बिकापुर आ रहे थे इसी दौरान बेलगहना स्टेशन के ट्रेन से उनका पैर फिसल गया और वे चलती ट्रेन से नीचे आ गिरे और उनकी मौत हो गयी ।
जनपद उपाध्यक्ष सचिन सिंह देव् के आकस्मिक निधन की खबर आते ही पूरे लुंड्रा ब्लॉक में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया में उनके समर्थको का श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।
इस घटना पर शोक जाहिर करते हुए लुंड्रा क्षेत्र के कांग्रेस नेता हलीम फिरदौशी सहित जनपद के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया है।वही युवक कांग्रेस के नेता रुफी खान ने भी स्व सचिन सिंह देव को श्रद्धाजंलि अर्पित किया है ।