जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जशपुर जिले के बगीचा थाने से आ रही है, जहां 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की खबर है। जहां दुष्कर्म करने वाला उसका सगा जीजा ही है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची अपने घर मे ही झाड़ू लगा रही थी, चूंकि घर वाले खेतों में अपने रोपाई का काम कर रहे थे, और घर मे बच्ची अकेली थी, जीजा भी ससुराल के सहयोग के बहाने रोपाई करने आया हुआ था, जहां आरोपी जीजा की नीयत बिगड़ी और मासूम बच्ची को लगभग दोपहर में झाड़ू लगाते समय उठाकर पास ही बांस की झुरमुटों में ले गया, जहां मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद किसी तरह मासूम बच्ची छुड़ा कर भाग रही थी, पर आरोपी जीजा ने उसे पकड़ कर अपने गमछे से गला घोंटने का प्रयास किया, जिससे मासूम बच्ची बेहोश हो गयी, और आरोपी वहां बच्ची को मरा समझकर भाग गया। शाम जब बच्ची को होश आया तो वो किसी तरह घर पहुंची और घर पहुंचकर दर्द से छटपटाती लेट गयी, जहां घर माता पिता वापस लौटे तो अपने साथ हुए सारे वाक्ये को माता पिता को बता दिया, जहां पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं यह पूरी घटना 30 जुलाई की बताई जा रही है।