Big Breaking Jashpur जनसुनवाई की तारीख टली ,स्थगित हुई जनसुनवाई, इनकी पहल पर सीएम ने अधिकारियों को दिये निर्देश ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
August 21, 2022



Big Breaking Jashpur जनसुनवाई की तारीख टली ,स्थगित हुई जनसुनवाई, इनकी पहल पर सीएम ने अधिकारियों को दिये निर्देश ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जशपुर नगर जिले के बगीचा ब्लाक के पकरीटोली में बॉक्साइट उत्खनन के लिए 22 सितंबर को होने वाली जन सुनवाई को प्रदेश सरकार ने स्थगित कर दिया है। जानकारी देते हुए संसदीय सचिव यूडी मिंज ने बताया कि विभिन्न समाचार माध्यमो से पाकरी टोली में बॉक्साइट उत्खनन के लिए जनसुनवाई होने की जानकारी मिली थी। इस पर उन्होंने और जशपुर के विधायक यूडी मिंज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जशपुर वासियों की भावनाओ से अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को इस जनसुनवाई को स्थगित करने का निर्देश दिया है। 

Advertisement

Advertisement


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए यूडी मिंज ने कहा कि जशपुर और जशपुर वासियों से विशेष लगाव है। यहां के विकास और समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री हमेशा संवेदनशील रहते है। यूडी मिंज ने बताया भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत जशपुर जिले के प्रवास के दौरान ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया था कि स्थानीय निवासी और पंचायत की सहमति के बिना जिले में ना तो कोई कारखाना खुलेगा और ना ही किसी प्रकार का उत्खनन शुरू होगा। 


Advertisement

Advertisement

संसदीय सचिव ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि 2006 में जब जिले बॉक्साइट उत्खनन के लिए लीज की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी,उस समय समय छत्तीसगढ़ में सरकार होने के बाद भी भाजपाई गहरी नींद में सोते रहे। अब,बेवजह की राजनीति कर भाजपाई लोगो को  बरगलाने का प्रयास कर रही है। लेकिन जशपुर की जनता सब देख और समझ रही है। यूडी मिंज ने कहा कि भाजपा को जशपुर हित में निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताना चाहिए।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News