कोरबा मुनादी।। बडी खबर आ रही है। खबर आद्योगिक शहर कोरबा से है । जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर रजग़ामार एसईसीएल परियोजना में बड़ा हादसा हो गया है।यहां कोयला खदान का बम्पर अचानक गिर गया और कोयला लोड करने आए मालवाहन बम्पर के नीचे दब गए हैं।खबर है कि मालवाहन में बैठा एक कर्मचारी भी दब गया है जिसका रेक्यु करने एसईसीएल का पूरा अमला लगा हुआ है।
बताया जा रहा कि घटना उस वक़्त घटी जब खदान के अंदर से निकलने वाले पत्थर को इकट्ठा करके ट्रकों में लोड कराया जा रहा था।उसी वक़्त अचानक बंकर टूटकर गिर पड़ा।