बिलासपुर मुनादी ।। खबर बिलासपुर से आ रही है ।खबर है कि स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव के सरकारी वाहन के सामने एक स्कूटी सवार आ जाने से उनकी गाड़ी अनकंट्रोल होकर डिवाइडर से टकरा गई है ।राहत की खबर यह है कि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
सिंहदेव समर्थक रूफी खान ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना सिमगा के पास घटित हुई है। स्वास्थ मंत्री सिंहदेव बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे थे तभी सिमगा के पास उनके वाहन के आगे एक स्कूटी सवार आ गया जिसे बचाने के क्रम में उनकी गाड़ी एक डिवाइडर से टकरा गई और डिवाइडर से टकराते ही उनकी गाड़ी का दोनो टायर फट गया । लेकिन इस घटना में किसी को चोट नहीं आई ।सिंहदेव दूसरी गाड़ी में अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए ।घटना 2 घंटा पहले की बताई जा रही है।