Big Breaking Munaadi बैंक मैनेजर पर लगे गम्भीर आरोप,एक साथ इतने लोग पहुँचे थाना, थाना में दर्ज कराया......कांग्रेस ने कहा-मामला बहुत गम्भीर, कार्रवाई ......पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
July 06, 2022



Big Breaking Munaadi बैंक मैनेजर पर लगे गम्भीर आरोप,एक साथ इतने लोग पहुँचे थाना, थाना में दर्ज कराया......कांग्रेस ने कहा-मामला बहुत गम्भीर, कार्रवाई ......पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र के ग्रामीण बैंक के मैनेजर के द्वारा चार अलग-अलग मामलों में ग्रामीणों को अपने झांसे में लेकर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के द्वारा अब इस मामले की शिकायत थाना प्रभारी से करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। 


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के दुलदुला ब्लाक के ग्रामीणों ने वहां स्थित ग्रामीण बैंक के मैनेजर विनीत कुमार लाल पर धोखाधड़ी के चार अलग-अलग मामलों में लाखों रूपये की ठगी की शिकायत के संबंध में थाना प्रभारी दुलदुला को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। क्षेत्र के विनय कुमार ने बताया कि ग्रामीण बैंक मैनेजर के द्वारा उसे होम लोन दिलाने के नाम पर 6 महीनों से लगातार घुमाया जा रहा है।


इसी तरह रामेश्वर राम याद व ने बताया कि ग्रामीण बैंक दुलदुला में पहले से ही केसीसी ऋण चल रहा था, उस समय सरकार के द्वारा कर्ज माफ किया गया था उसी बीच ग्रामीण बैंक दुलदुला में  किसानों का लोन माफ हुआ कि नही करके बैंक मैनेजर विनीत लाल के द्वारा कहा गया कि आपका 36 हजार रूपे माफ नही हुआ है उसको पटाना पड़ेगा किश्त के अनुसार कर्ज माफ केसीसी हो जाएगा। इसी तरह अन्य ग्रामीणों के साथ बैंक मैनेजर के द्वारा धोखाधड़ी की गई है।



इस मामले में किसानों द्वारा थाना दुलदुला को ज्ञापन सौंपते वक़्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुलदुला के अध्यक्ष अरविंद साय भी मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि किसान हो या आम आदमी उंन्हे बैंक पर पूरा भरोसा होता है इसलिए वे बैंक के अधिकारियों के कहने पर वे कहीं पर भी दस्तखत कर देते हैं जिसका फायदा बैंक मैनेजर के द्वारा उठाया गया ।उन्होंने कहा कि यह मामला गम्भीर है और इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए ताकि सिस्टम पर लोगो का विश्वास कायम रहे।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News