बिलासपुर मुनादी।। सड़क किनारे खड़ी वाहन से सवारी उतारी रही गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी है। इस घटना में वाहन कई फीट दूर जा गिरी। जिसकी वजह से इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को यात्रियों को लेकर रतनपुर जा रहे मैजिक वाहन नेशनल हाईवे मदनपुर के पास सवारी उतारने के लिए नेशनल हाईवे पर रुका था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टाटा मैजिक वाहन को जोरदार ठोकर मार दी है। इस दुर्घटना में वाहन कई फीट उछलते हुए सड़क किनारे जा गिरा। इस घटना में दो महिला सावित्रीबाई पति रूपराम कलीब 60 साल और निवासी मनपुर और लक्ष्मीकांता सांगा 60 साल निवासी सरकंडा की मौत हो गई। वहीं आधे दर्जन से भी अधिक इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो लोगों को सिम्स में रिफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि राजकिशोर नगर निवासी पुष्पा अपने पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मीकांता सहित अन्य के साथ देवी दर्शन करने टाटा मैजिक वाहन में सवार होकर रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर जा रही थी। इस दौरान जब टाटा मैजिक का चालक सवारी उतारने के लिये रूका तब इस वाहन में कुल 9 लोग सवार थे। बताया यह भी जा रहा है कि लक्ष्मी का हैदराबार में ससुराल है और वह अपने परिवार के साथ वही रहती है। कुछ दिन पहले ही वह अपने मायके आई थी इस दौरान देवी दर्शन करने के लिये वे सभी रतनपुर जा रहे थे। तभी रानीगांव के पास यह घटना घटित हो गई।