Big Breaking News एसपी की बड़ी कार्रवाई, 2 आरक्षकों को किया सस्पेंड ,एक महिला आरक्षक को किया लाईन अटैच , इस वजह से हुई कार्रवाई ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
May 30, 2023



Big Breaking News एसपी की बड़ी कार्रवाई, 2 आरक्षकों को किया सस्पेंड ,एक महिला आरक्षक को किया लाईन अटैच , इस वजह से हुई कार्रवाई ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। अवैध शराब की कार्रवाई में संदिग्ध भूमिका निभाते हुए कार्रवाई की सूचना लीक करने वाले दो आरक्षकों के अलावा अन्य मामले में महिला आरक्षक पर पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने कार्रवाई की गाज गिराते हुए निलंबित किया है। 

Advertisement

Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई और जागरूकता अभियान निजात चलाया जा रहा है। नशे विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि नशे के व्यापारियों पर कार्रवाई में कोई कोताही न बरती जाए। इसी क्रम में एक सप्ताह पूर्व कोटा क्षेत्र में एक डिस्टलरी से निकले 26 पेटी अवैध शराब जप्त की गई थी। जिसमें एफआईआर दर्ज किया गया और तीन आरोपियों को जेल भेजा गया। जिसमें डिस्टलरी के कर्मचारियों की भी मिलीभगत सामने आई थी। जिनकी तलाश की जा रही है। 


इस कार्रवाई के दौरान कोटा थाने के आरक्षक आशीष वस्त्रकार एवं मिथिलेश सोनवानी की संदिग्ध भूमिका पाई गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने उन्हें मौखिक आदेश पर रक्षित केंद्र भेज दिया था। प्रारंभिक जांच उपरांत आज दोनो आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित कर दिया गया है।


Advertisement

Advertisement

इसी तरह के एक अन्य मामले में पिछले वर्ष पचपेड़ी थाना में शराब की रेड कार्रवाई में एक महिला आरक्षक पर सूचना लीक करने का आरोप लगने पर विभागीय जांच करवाई गई थी। जांच सिद्ध पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने संचयी प्रभाव से वेतन में कमी कर दी है और उक्त महिला आरक्षक चंदा यादव को पुलिस लाइन में पदस्थ करने का आदेश दिया है। नशे के सौदागरों को संरक्षण और कर्तव्य में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित और कठोरतम कार्रवाई की जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News