सरगुजा मुनादी।। बीते 11 अगस्त को लुंड्रा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष वीरभद्र सिंह उर्फ सचिन बाबा की ट्रेन से गिरकर हुई मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है । लुंड्रा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो ने इनकी मौत को संदिग्ध बताते हुए घटना की न्यायायिक जाँच की माँग की है।
गुरुवार को जनप्रतिनिधियों के द्वारा मूख्यमंत्री के नाम इस मामले की न्यायायिक जाँच करने एसडडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वक़्त लुंड्रा विधायक प्रीतम राम सहित लुंड्रा क्ष्रेत्र के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
इन जनप्रतिनिधियों का मानना है कि स्व वीरभद्र सिंह की मौत एक बड़ी साजिश हो सकती है इसलिए जिस ट्रेन की बागी में सचिन बाबा सवार थे उस बोगी में उस वक़्त और कितने लोग सवार थे उनका मोबाईल नम्बर और मोबाईल लोकेशन सहित घटनास्थल के पूर्व के स्टेशन में उतरने वाले सवारियो के भी डिटेल की जाँच होनी चाहिए ।इनका कहना है कि सचिन अगर ट्रेन से फिसलकर गिरते तो उनका शव ट्रेन की पटरी के आस पास पाया जाता लेकिन मीडिया के जरिये आयी तस्वीर के मुताबिक उनका शव ट्रेन की पटरी से 15 से 20 फ़ीट दूर खेत मे होना देखा गया जो कि कई संदेहों को जन्म देता है ।
https://munaadi.com/news-details/Big-Breaking-District-Vice-Presidents-death,-accident-happened-on-the-way-while-returning-home-from-Raipur,-Relatives-
आपको बता दें कि स्व वीरभद्र सिंह लुंड्रा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष होने के अलावे किसान के प्रदेश महामंत्री व पूर्व में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रहे । वीरभद्र सिंह उर्फ सचिन बाबा उस वक़्त सुर्खियों में आये थे जब विधायक वृस्पति सिंह के काफिले के साथ इनकी लड़ाई हुई थी और मामला इतना तूल पकड़ लिया कि विधायक वृस्पति सिंह ने प्रदेश के स्वास्थ मंन्त्री टीएस सिंहदेव से अपनी जान को खतरा बता दिया था और इस आरोप से नाराज होकर सदन छोड़कर सदन से बाहर चले गए थे ।
आपको यह बता दें कि स्व वीरभद्र सिंह प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव के काफी करीबी के रिश्तेदार है ।