Big breaking jashpur जन्माष्टमी पूजा के दौरान गिर गया 11 केबी बिजली का तार ,धू धू कर जलने लगा सारा कुछ, भीड़ के बीच मची भगदड़ ,देखिये वीडियो

munaadi news image
August 19, 2022



Big breaking jashpur जन्माष्टमी पूजा के दौरान गिर गया 11 केबी बिजली का तार ,धू धू कर जलने लगा सारा कुछ, भीड़ के बीच मची भगदड़ ,देखिये वीडियो

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।।बड़ी खबर जिले के तुमला थाना इलाके से  आ रही है। यहाँ के फरद बहार के इंदिरा नगर बस्ती में अभी थोड़ी देर पहले 11 केबी के तार जमीन  पर गिर गया और कई वाहन इसके चपेट में आ गए।



दरअसल इंदिरा नगर बस्ती में हर वर्ष जन्मांष्टमी की बड़ी पूजा होती है और यहाँ गाँव और आस पास के गाँव के सैंकड़ो लोग पूजा में शामिल होते है। आज भी यहाँ जन्माष्टमी की  पूजा चल रही थी और यहॉ सैकड़ो लोग जमा थे इसी दौरान यहाँ पर 11 केबी बिजली का तार गिर पड़ा ।राहत की खबर यह है कि तार उस वक़्त गिरा जब गांव के सारे लोग एक जगह जमा होकर आरती कर रहे थे इसलिए तार करंट की चपेट में आने से सब के सब बच गए। तार वहाँ खड़े वाहनों पर जा गिरे और कई वाहन जलकर स्वाहा हो गए ।



यह बताना जरूरी है कि घटना के थोडी देर पहले गाँव के सारे लोग मैदान में जमा थे लेकिन तभी आरती का वक़्त हो गया लोग आरती के लिए पंडाल में चले गए बरना एक बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोग इस हादसे के चपेट में आ जाते।


स्थानीय लोगो ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि जनपद उपाध्यक्ष शकुंतला पांडेय के द्वारा कई दफा बिजली विभाग को पुराने बिजली के खम्भे और तार को बदलने लिखित आवेदन और मौखिक तौर पर आग्रह किया गया लेकिन विभाग अनदेखी करता रहा।आख़िर में जनदर्शन में भी इनके इनके द्वारा कलेक्टर को इस समस्या से अवगत कराया गया ।कलेक्ट द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को त्वरित तौर पर पुराने खम्भो को बदलने कहा था लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नही हुई।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News