जशपुर मुनादी ।। जिले से एक और बड़ी खबर आ रही है।बीते दिनों पत्थल गाँव मे वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के नाती सूरज सिंह और सरकारी अस्पताल के डॉक्टर डॉ विकास गर्ग के बीच मारपीट की घटना के बाद विकास गर्ग ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। डॉक्टर विकास ने गुरुवार को अपना त्याग पत्र पत्थल गाँव बीएमओ के जरिये सीएमएचओ को भेज दिया है ।
आपको बता दें कि मंगलवार को किसी बात को लेकर विधायक रामपुकार सिंह के नाती सुरज सिंह और डॉक्टर विकास गर्ग के बीच मारपीट की स्थिति निर्मित हो गयी थी इसके बाद काफी हंगामा हुआ था लेकिन बाद में दोनो पक्ष में आपसी सुलह के बाद थाना पहुंचने से पहले ही मामला सुलझ गया था लेकिन इस घटना के दो दिन बाद तब उबाल आ गया जब डॉक्टर विकास गर्ग ने गुरुवार को बीएमओ को अपना इस्तीफा सौंप दिया ।
हांलाकि डॉक्टर विकास गर्ग ने कहा कि मंगलवार के दिन हुई घटना से उनके इस्तीफे का कोई लेना देना नहीं है ।उन्होंने मुनादी डॉट कॉम से दूरभाष पर औपचारिक चर्चा में बताया कि उन्हें जॉब करने की इच्छा नहीं थी इसलिए उन्होंने त्याग पत्र दे दिया है।उन्होंने बताया कि त्याग पत्र बीएमओ के जरिये सीएमएचओ को भेज दिया है
आपको बता दें कि दुलदुला में बीते 25 मई को हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद यहाँ के दो डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया था हांलाकि यहाँ के दोनो डॉक्टरों ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है ।
इस मामले में सीएमएचओ रंजीत टोप्पो ने बताया कि अभी तक रिजाइनेशन लेटर उनके तक नहीं पहुंचात है लेकिन उन्हें सूचना मिली है कि डॉक्टर विकास गर्ग ने इस्तीफा दे दिया है।