Big breaking jashpur भाजयुमो उपाध्यक्ष और भाजपा पार्षद के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ा , महिलाओं ने सोशल मीडिया में जारी किया वीडियो,कहा-सांसद महोदया देखिये आपका प्रतिनिधि.....सांसद का भी आया बयान ,सांसद ने कहा-सब देख रहे है क्या हुआ ,सीसीटीवी फुटेज......

munaadi news image
August 20, 2022



Big breaking jashpur भाजयुमो उपाध्यक्ष और भाजपा पार्षद के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ा , महिलाओं ने सोशल मीडिया में जारी किया वीडियो,कहा-सांसद महोदया देखिये आपका प्रतिनिधि.....सांसद का भी आया बयान ,सांसद ने कहा-सब देख रहे है क्या हुआ ,सीसीटीवी फुटेज......

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।।दो दिन पहले भाजपा पार्षद और भाजयुमो उपाध्यक्ष के साथ नाली को लेकर हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। मारपीट के मामले में दोनो पक्ष की शिकायत के बाद पत्थल गाव थाने में दोनो पक्ष के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कर लिया था लेकिन इसके बाद मामला तब और  गर्म हो गया जब दूसरे पक्ष की महिलाओं ने एक वीडियो सोशल मीडिया में जारी कर भाजयुमो उपाध्यक्ष अंकित बंसल के विरुद्ध काफी गम्भीर आरोप लगा दिए।महिलाओं ने वीडियो में बताया कि अंकित बंसल सांसद गोमती साय का सांसद प्रतिनिधि है और सांसद का धौंस दिखाकर वह काफी लंबे समय से  उनके परिवार को डरा धमका रहा है ।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अंकित बंसल और पार्षद अजय बंसल के द्वारा  पहले मारपीट की गई बाद में पार्षद अजय बंसल के भतीजो के द्वारा उनके नाबालिग बच्चे को बुरी तरह पीटा गया और थाने में बच्चे की शिकायत पर रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की जा रही है। महिलाओं ने सांसद गोमती साय से अपील की है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहतर कदम उठाए ताकि महिला सशक्तिकरण का नारा सार्थक हो सके। महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया में जारी होने के बाद पत्थल गाँव पुलिस ने पार्षद अजय बंसल के दो भतीजो के विरुद्ध भी मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।


इस पूरे घटनाक्रम के बाद सांसद ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बयान दिया है सांसद ने कहा है कि भाजपा हमेशा महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है और रहेगी साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंकित बसंल भाजपा का कार्यकर्ता है,सांसद प्रतिनिधि नही,गुंडागर्दी किसने की,अस्पताल में कौन भर्ती है इसे सब देख रहे है ।


भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल के साथ हुए मारपीट की घटना के बाद आज एक जारी वीडियो में एक महिला सांसद गोमती साय से बेटी बचाओ, महिला सशक्तिकरण की दुहाई देकर न्याय की मांग की है। जिसके परिपेक्ष्य में हमने सांसद गोमती साय से मोबाइल से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की।


सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि भाजपा हमेशा ही महिला के सशक्तिकरण की पक्षधर रही है और रहेगी। महिलाओं को न्याय दिलाने में भाजपा के नेता हमेशा तत्पर रहते है। रही बात अंकित बंसल के सांसद प्रतिनिधि होने की तो वह छः माह पहले ही सांसद प्रतिनिधि पद से हट गया है। वह भाजपा का कार्यकर्ता है। और जो बात गुंडागर्दी,मारपीट एवं डराने धमकाने की कही जा रही है। तो आप लोग जान ही रहे है कि अस्पताल में कौन भर्ती है? मारपीट किसने की है? चोट किसको आई है? अधिकारियों को मौके पर किसने बुलाया? सीसीटीवी के फुटेज जो आया है,क्या वह गलत है। 

https://munaadi.com/news-details/-Breaking-jashpur-BJYMO-district-vice-president-and-BJP-councilor-was-attacked-by-a-deadly-attack,-a-dispute-over-this-matter,-FIR-lodged-in-the-police-station-admitted--

श्रीमती साय ने कहा कि दोषी कौन है यह पुलिस के जांच का विषय है। अगर किसी ने गलत किया है तो उसे सजा अवश्य ही मिलेगी। पर किसी के झूठे आरोपों से निरपराध को दोषी नही माना जा सकता। महिला का जो वीडियो जारी हुआ है उसे देख कर ऐसा लगता है कि इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश रची जा रही है। जो उचित नही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News