Big breaking jashpur जशपुर में स्टील प्लांट को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान , जनचौपाल में स्टील प्लांट का मुद्दा उठने पर बोले सीएम ,कहा-रोजगार चाहिए न ........watch video ,सुनिए क्या बोले सीएम

munaadi news image
June 11, 2022



Big breaking jashpur जशपुर में स्टील प्लांट को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान , जनचौपाल में स्टील प्लांट का मुद्दा उठने पर बोले सीएम ,कहा-रोजगार चाहिए न ........watch video ,सुनिए क्या बोले सीएम

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जशपुर में स्टील प्लांट को लेकर सीएम भुपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कि अगर उद्योग  नहीं आएंगे तो लोगो को रोजगार कैसे मिलेगा।सीएम ने यह बयान कांसाबेल के बटई केला में जनचौपाल के दौरान दिया है। 

Advertisement

Advertisement


आपको बता दें कि कांसाबेल के टांगर गाँव मे स्टील प्लांट लगना है लेकिन गाँव के लोग शुरू से ही स्टील प्लांट का विरोध कर रहे है और आज जब मुख्यमन्त्री भुपेश बघेल जनचौपाल लगाने कांसाबेल के बटई केला आये तो टांगर गाँव की महिलाएँ जनचौपाल में आ गयी और उन्होंने सीएम से कहा कि सरकार की सारी योजनाओं से उंन्हे  सब कुछ मिल रहा है इसलिए वे नहीं चाहते कि उनके गांव में कोई स्टील प्लांट लगे ।


महिला के इस बात का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि गाँव मे उद्योग तभी लगेगा जब ग्राम सभा इसकी अनुमति देगी।ग्राम सभा के अनुमति के बगैर उद्योग नहीं लगेगा । लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर उद्योग नहीं आएंगे तो लोगो को रोजगार कैसे मिलेगा ?उन्होंने ग्रामीणों की ओर मुखातिब होकर पूछा कि रोजगार जरूरी है या नहीं?रोजगार चाहिए या नहीं? 


 


Advertisement

Advertisement

आपको बता दें कि कांसाबेल के टांगर गाँव मे माँ कुदरगढी स्टील प्लांट की जनसुनवाई  ग्रामीणों के विरोध के बाद जिला प्रशासन ने स्थगित कर दिया था। न केवल ग्रामीण बल्कि भाजपा और कॉन्ग्रेस दोनो ने  प्लांट लगने का विरोध किया था और इसी विरोध के चलते आज तक जनसुनवाई की दूसरी तारीख तय नहीं हो पाई है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News