Big breaking jashpur एनएचएम अधिकारी ने आदिवासी महिला डॉक्टर से की गंदी बात, ऑडियो हुआ वायरल , महिला डॉक्टर ने लगाए गम्भीर आरोप , कहा-घर मे बुलाता है ......…. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 14, 2022



Big breaking jashpur एनएचएम अधिकारी ने आदिवासी महिला डॉक्टर से की गंदी बात, ऑडियो हुआ वायरल , महिला डॉक्टर ने लगाए गम्भीर आरोप , कहा-घर मे बुलाता है ......…. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।जिले का स्वास्थ्य विभाग इस बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार एक महिला डॉक्टर ने एनएचएम के मेडिकल ऑफिसर पर फोन पर अभद्रता पूर्ण बात करने के गम्भीर आरोप लगाए गए हैं। चिरायु विभाग में पदस्थ डॉक्टर ने जिले के कलेक्टर को लिखित में शिकायत देकर बताया है कि एनएचएम अधिकारी पुष्पेंद्र सोनी के द्वारा आदिवासी समुदाय की महिला डाक्टरो से फोन पर अनर्गल बात किये जाते है।ट्रांसफर का भय दिखाकर उंन्हे पुष्पेंद्र सोनी अपने घर बुलाता है। इस पूरे मामले में करीब 34 मिनट का एक औडियो भी सामने आया है जिसमे एक महिला डॉक्टर और सोनी के बीच पूरी बात चीत है। 

Advertisement

Advertisement


बात चीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।जिले के  सीएमएचओ रंजीत टोप्पो ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर जाँच टीम बना दी गयी है।गुरुवार को जांच टीम के द्वारा दोनो पक्ष को जॉच के लिए जशपुर बुलाया गया है ।दोनो पक्षो से बयान लेने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इधर डॉक्टर पुष्पेंद्र सोनी ने इस मामले में कहा है कि उनके विरुद्ध षड्यंत्र रचा जा रहा है।लोदाम में पदस्थ डॉ हेमंत का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि उनके द्वारा औडियो को सोशल मीडिया में वायरल किया गया है ।जिस महिला डॉक्टर के द्वारा शिकायत की गई है उस महिला डॉक्टर से हमारे पारिवारिक सम्बन्ध है।कई बार उनके पिताजी के बुलावे पर उनके घर भी गया हूँ।उन्होंने आगे बताया कि ऑडियो 5 जुलाई को हुई बात चीत का हिस्सा है।5 जुलाई को उस डॉक्टर से मेरी बात हुई थी।ऑडियो में जो कुछ भी सुना जा रहा है उसमें कहीं कोई आपत्तिजनक बात नहीं की गई है।उतनी ही बात हई है जितनी बात पारिवारिक सम्बन्धो के बीच होती है। महिला डॉक्टर किसी के बहकावे में आकर इस तरह की शिकायत कर रही है। डॉ हेमंत को इस मामले में ज्यादा इंटरेस्ट है इसलिए औडियो उनके द्वारा वायरल किया जा रहा है।



आपको बता दें कि ऑडियो में डॉक्टर पुष्पेंद्र और महिला डॉक्टर के बीच ट्रांसफर को लेकर चर्चा हो रही है। डॉक्टर पुष्पेंद्र के द्वारा महिला डॉक्टर को बताया जा रहा है कि उसका तबादला हो गया है और महिला डॉक्टर बार बार तबादला रोकने की बात कर रही है।इस दौरान डॉक्टर के द्वारा महिला डॉक्टर को जशपुर आने को कहा जाता है और यह भी कहा जाता है कि जशपुर नही आये इसलिए तुम्हारा तबादला हो गया ।बाद में डॉक्टर ने महिला को बताया कि वह मजाक कर रहा था किसी का तबादला नहीं हुआ है । 


Advertisement

Advertisement

बहरहाल इस मामले के सामने आने के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग एकबार फिर से सुर्खियों में आ गया है । देखना यह होगा कि इस मामले में किस तरह की जाँच होती है और जाँच का नतीजा क्या निकलता है?


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News