Big breaking jashpur जशपुर में फिर हुआ नाबालिग के साथ गैंग रेप, रेप करने के बाद आरोपियों ने किया ऐसा सौदा ....सुनकर रह जाएंगे दंग, लेकिन पुलिस को लग गयी भनक और फिर जो हुआ ..पढिये पूरी रिपोर्ट

munaadi news image
July 11, 2022



Big breaking jashpur जशपुर में फिर हुआ नाबालिग के साथ गैंग रेप, रेप करने के बाद आरोपियों ने किया ऐसा सौदा ....सुनकर रह जाएंगे दंग, लेकिन पुलिस को लग गयी भनक और फिर जो हुआ ..पढिये पूरी रिपोर्ट

munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। खबर जिले के कांसाबेल से आ रही है।यहां एक 12 साल की नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है।इससे भी बड़ी बात ये है कि इस मामले को दबाने के लिए गाँव मे एक पंचायत बुलाई गई और पंचायत में आरोपियों से इस घिनौने कृत्य के एवज में 1 लाख रुपये की मांग की गई ।पंचायत का फरमान मानते हुए आरोपियों ने 10 हजार रुपये नगद पंचायत करने वाले लोगो को सुपुर्द कर दिया और बाकी बचे 90 हजार बुधवार को देने का वादा किया।ग्रामीणों के इस कृत्य से पीड़िता काफी आहत हुई ।सूत्रों की माने तो पंचायत कर रहे पंचों ने आरोपियों से सबकुछ लिखित में लिया है ।आरोपियों ने लिखित में अपना जुर्न कबूल भी कर लिया । लेकिन इस बात की भनक कांसाबेल पूलिस को लग गयी और पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आ गयी । 

Advertisement

Advertisement


पुलिस ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है और आरोपी कांसाबेल के छेरा घोघरा गाँव के रहने वाले है । पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बलात्कार की घटना में शामिल सभी चारो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।


आरोपियों के नामरामजीत,पारस,नरेश और संजय  है । आरोपियों के द्वारा बीते 9 जुलाई को पीड़िता को जंगल ले गए और आरोपियों ने बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और  जब यह मामला सबके सामने आ गया तो आरोपी ले दे कर मामले को रफा दफा करने में लग गए।

एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।


Advertisement

Advertisement

बहरहाल, पुलिस इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई में जुट गई है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News